Translate

मंगलवार, 28 जनवरी 2020

बक्सवाहा। अवैध कट्टा सहित,अपराधी गिरफ्तार।

बक्सवाहा। अवैध कट्टा सहित,अपराधी गिरफ्तार।


//अभिषेक असाटी,रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कई अपराध मैं लिप्त आदतन अपराधी को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया।।
नन्नू उर्फ नंदराम(31) पिता गोपाल पटेल निवासी नांदपोद  कई सालों से अपराध कर रहा था इसके पहले नन्नू  2010 से लगातार अपराध कर रहा था उसके ऊपर 342 294 327 506 34 आईपीसी के तहत पहले अपराध दर्ज थे पूर्व में भी इसे जिला बदल किया गया था और 1 साल से फरार चल रहा था नवंबर माह में नन्नू एवं उसके भाई ने साथ मिलकर कई लोगों के साथ मारपीट की थी जिसमें उसके भाई की गिरफ्तारी हो गई थी और नन्नू फरार चल रहा था जिसके बाद थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी के निर्देशन पर  बम्होरी चौकी प्रभारी राज कपूर बघेल एवं उनकी टीम आरक्षक आशीष पंकज राजेश एवं कमलेश ने यात्री प्रतीक्षालय देवरी में नन्नू को धर दबोचा जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया और वहां से जेल भेज दिया गया।।
थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी ने बताया कि यह आदतन अपराधी है इसके ऊपर पहले से भी 6 प्रकरण दर्ज हैं और यह कई दिनों से लोगों के साथ मारपीट कर रहा था जिसके बाद इसकी कल मुखबिर द्वारा सूचना मिली और उसे देवरी के यात्री प्रतीक्षालय के पास पकड़ा गया है यह किसी अपराध के अंजाम देने जा रहा था इसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया है।।