सिर-कुचला मिला अज्ञात युवक का शव।
● विगत रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल।
//खिलान पटेल,नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। कल सोमवार की रात्रि के पहर एक दुखत व सनसनी खेज मामला सामने आया है।जानकारी के मुताबिक जिले के दमोह-सागर मुख्य मार्ग पर बांसा तारखेडा के समीप अर्जुन ढाबा के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है जिसका सिर कुचला हुआ पाया गया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में यह शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी भरे हालात बने हुए हैं।
तो वही मौके पर देहात थाना की सागर नाका चौकी की पुलिस पहुंची जहां शव को बरामद करते हुए सौ वाहन की मदद से जिला अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवाया गया।
जिसका पोस्टमार्टम आज सुबह किया जायेगा,तथा घटना की जानकारी लगने के बाद से ही शव की पहचान के अलावा अन्य गुथ्थी की कड़ी से निपटने के लिए पुलिस अपनी जांच में जुटी है।
