शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं को जागरूकता हेतु जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता।
● शासकीय ज्ञानचंद श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नाटक ग्रुप प्रखर भोजक,विवेक अहिरवार एवं साथी ग्रुप को मिला जिले में प्रथम स्थान,द्वितीय स्थान शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय के राशि धगट एवं साथी ग्रुप ने प्राप्त किया।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। कलेक्टर दमोह तरुण राठी के निर्देश पर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं को जागरूकता हेतु जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,दमोह में किया गया। महाविद्यालय में संपन्न नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता के विषय - "खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने में आमजन की भागीदारी" में दमोह जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के महाविद्यालयीन स्तर के विजेता नाटक ग्रुप्स ने भाग लिया। इस नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रखर भोजक,विवेक अहिरवार एवं साथी ग्रुप ,शा0 स्नातकोत्तर कॉलेज,दमोह एवं द्वितीय स्थान राशि धगट एवं साथी ग्रुप,शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय,दमोह ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डिप्टी कलेक्टर सुश्री भाव्या त्रिपाठी ने अपने उदबोधन में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान को बड़ी मुहिम बताया जिसका मुख्य उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकना है,उपस्थित विद्यार्थी जोकि नई पीढ़ी है उनको जागरूक रहना चाहिए जिससे मिलावट की सूचना प्रशासन तक पहुँच सके और उनसे अपेक्षा है कि वे प्रशासन के इस कार्य में जागरूकता के द्वारा प्रशासन की मदद भी करें। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0के0पी0 अहिरवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत अनवरत कार्यवाही होती रहनी चाहिए जिससे न केवल मिलावट करने वालों में दहशत व्याप्त होगी बल्कि आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपयोग हेतु मिल सकेगी जिससे उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हो सकेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर सुश्री भाव्या त्रिपाठी,प्राचार्य डॉ0के0पी0अहिरवाल,खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल, महाविद्यालयीन स्टाफ से डॉ0एम0के0जैन, डॉ0पी0के0 जैन,डॉ0वी0के0रोहित, डॉ0अर्चना तिवारी, डॉ0के0के0दुबे,डॉ0हरिओम दुबे, डॉ0सुचिता अग्रवाल,सुरेखा बड़ोले सहित समस्त स्टाफ मौजूद था। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ0जी0पी0 अहिरवार एवं डॉ0एन0आर0सुमन मौजूद थे। कार्यक्रम प्रभारी डॉ0मीरा माधुरी महंत का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उक्त कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ0इंदिरा जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन डॉ0जितेंद्र कुमार चौधरी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।
