BSP के कार्यक्रम से नदारद विधायक रामबाई परिहार।
● BSP द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के 64 वे जन्मदिवस पर आयोजित हुआ था कार्यक्रम।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुक्षी बहिन मायावती जी के 64वें जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कचैरा अंबेडकर भवन में जनसभा को संबोधित कर मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंभीर सिंह नरवरिया (मुख्य जोन इंर्चाज खजराहो बसपा), इंजी. गोर्वधन राज (जोन इंर्चाज खसराउ बसपा) जिला अध्यक्ष आशाराम चैधरी बसपा रहें। सभा में बहिन मायावती जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी दीर्घ आयु की मंगल कामना करते हुए केक काटकर लोगों को केक खिलाकर शुभकामनाएं दी। साथ ही इसके बाद वृद्धाश्रम एवं जिला अस्पताल में फल-फूट एवं कंबल वितरण किये गयें। कार्यक्रम में डेलन सिंह धु्रर्वे, नितेन्द्र सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष बसपा, पं. दिनेश मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष, रविशंकर, डालचंद चैधरी, घांसीराम राही, रामबाबू राही, हरिराम पटैल, परसराम, छिद्दीनबाई, इंद्रजीत अहिरवार, दमोह विधानासभा अध्यक्ष भागीरथ अहिरवार, संतोष भारती, कैलाश बौद्ध, अजय बौद्ध, के.आर. कल्लू, अनिल, सुदामा पुरा सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रहीं।
