Translate

बुधवार, 29 जनवरी 2020

दिल्ली में चुनाव प्रचार प्रसार करने पहुंचे दमोह के धुरंदर...भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से करेंगे वोट करने की अपील।

दिल्ली में चुनाव प्रचार प्रसार करने पहुंचे दमोह के धुरंदर...भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से करेंगे वोट करने की अपील।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। दिल्ली दमोह से सांसद व भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में दमोह से भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा दिल्ली प्रदेश की बुराड़ी विधानसभा मे पुहॅचकर भाजपा व जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार के पक्ष मे पहले दिन आटो रिक्शा के माध्यम से विभिन्न चौराहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
       इस दौरान प्रमुख रूप से हटा विधायक पी एल तंतुवाय,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पं.नरेन्द्र व्यास,भाजपा जिला महामंत्री रूपेश सेन,भाजयुमो आयाम प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनीष सोनी,वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर उपाध्याय,भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मोन्टी रैकवार,युवा नेता शशांक लोधी,श्रीकांत गुप्ता,नन्नू करोलिया सहित दमोह से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।