दमोह। जनसुनवाई मे 50 आवेदनों पर हुई सुनवाई... विभिन्न समस्याओं का निराकरण किए जाने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। शासन की मंशानुसार प्रत्येक सप्ताह होने वाली जन सुनवाई के तहत आज कलेक्टर तरूण राठी ने दमोह नगर और दूरस्थ अचंलो से आये लोगो के आवेदन लिये, उनकी बातें सुनी तथा अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। जनसुनवाई मे सीईओ जिला पंचायत डाँ गिरीश मिश्रा, एडीशनल कलेक्टर आनंद कोपरिहा, एसडीएम रवीन्द्र चौकसे ने सहभागिता निभाई। आज जनसुनवाई मे 50 आवेदन आये।आज आयोजित इस जनसुनवाई मे दमोह नगर के एक नागरिक ने अपना आवेदन प्रस्तुत करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किस्त की राशि दिलावाई जायें। इसी प्रकार ग्राम अभाना के एक नागरिक ने अपना आवेदन प्रस्तुत करते हुये कहा कि कुटीर बनाने की मजदूरी की राशि दिलवाने की मांग की। इसी प्रकार ग्राम इटवा मंगोला के एक आवेदन मे उड़द फसल की अतिवृष्टि सहायता राशि दिलवाने की मांग की गई। इसी प्रकार दमोह नगर के एक आवेदन मे मृत्यू प्रमाणपत्र में संशोधन कराने हेतु आवेदन दिया। इसी प्रकार जनसुनवाई मे व्यक्तिगत समस्याओ के साथ-साथ सामूहिक आवेदन भी प्रस्तुत किये गये। जनसुनवाई मे डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।