Translate

रविवार, 19 जनवरी 2020

खजुराहो में आयोजित होगा बुंदेलखंड महोत्सव - सुरेंद्र सिंह बघेल

खजुराहो में आयोजित होगा बुंदेलखंड महोत्सव - सुरेंद्र सिंह बघेल


//अरबाज खान//
खजुराहो/राजनगर(छतरपुर)। मध्यप्रदेश शासन में पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने आज कुटने डेम पर म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा बनाये गये आइलैंड रिसोर्ट के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि खजुराहो के पर्यटन विकास हेतु यहां की सांस्कृतिक विविधताओं को एक मंच के माध्यम से प्रस्तुत करने हेतु बुंदेलखंड महोत्सव आयोजित किया जाएगा ।
 पर्यटन मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि खजुराहो के बेहतर कनेक्टिविटी के लिये केंद्र से वार्ता कर खजुराहो  जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल को अच्छी कनेक्टिविटी देने का भी प्रयास होगा ।

 तथा और भी जो पर्यटन के अनुरूप जो भी संभावनाएं हो सकती हैं वह पूरी की जाएगी ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित क्षेत्रीय विधायक कुंवर विक्रम सिंह नातीराजा ने पर्यटन मंत्री से  खजुराहो  में एक राष्ट्रीय स्तर का शूटिंग केंद्र  तथा गोल्फ कोर्स  बनाये जाने की मांग की और कहा कि इन बड़े प्रोजेक्ट हेतु म.प्र. शासन के पास पर्याप्त राजस्व भूमि है जो वर्तमान में रिक्त पड़ी हैं जिनका उपयुक्त उपयोग किया जा सकता है । इस अवसर पर पर्यटन सचिव भावना वालींबे और कलेक्टर छतरपुर मोहित बुंदस के अलावा, राजनगर एस डी एम , मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग  रीजनल मैनेजर एस.के. समाधिया अधिकारी  कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छतरपुर जिले भर से आऐ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन खजुराहो के वरिष्ठ गाइड बृजेंद्र सिंह मामा गाइड के द्वारा किया गया ।