शिक्षक ने युवक को घर में घुस कर मारने की दी धमकी, मामला दर्ज।
//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। निजी विद्यालय के शिक्षक ने एक युवक को घर में घुसकर मारने की धमकी दी। पीडित युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने शिक्षक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।जानकारी के अनुसार राजाराम पिता काशीराम साहू (22) निवासी जगदीश मुहल्ला कसवा घुवारा थाना भगवां की रिपोर्ट पर निजी विद्यालय के शिक्षक बाबू सिंह घोष के खिलाफ धारा, 294, 506 आईपीसी का मामला दर्ज कर लिया। पीडित का आरोप है कि, गुरुवार सुबह वह अपने घर में था, 11:45 बजे मोवाइल फोन नं. 81099808685 पर 89822107977 से कॉल आया पूंछने पर उसने बाबू सिंह घोष नाम बताया और बातचीत के दौरान उसने कहा कि, पिछले दिनों तुमने निजी स्कूल की खबर प्रकाशित की थी मैं तुमहें देख लूंगा। गाली गलौच करते हुऐ घर में घुसकर मारपीट कर शकल बिगाडने की बात कही। फोन पर धमकी मिलनें के बाद पीडित दहशत में है और उसनें पुलिस को एक लिखित आवेदन दिया। भगवां थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506 आईपीसी का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास शुरु कर दिया।