Translate

शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

उद्यमिता-सह-कौशल प्रशिक्षण का जिला CEO ने किया शुभारंभ।

उद्यमिता-सह-कौशल प्रशिक्षण का जिला CEO ने किया शुभारंभ।

   
नेटवर्क छतरपुर।  जिले में सेडमैप द्वारा इंडो जर्मन टूल, इंदौर के सहयोग से आयोजित किए जा रहे 6 सप्ताह के उद्यमिता विकास सह कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया है।
 जिला पंचायत सीईओ हिमांशु चन्द्र ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए कहा कि सेडमैप द्वारा स्थापित प्रशिक्षण केन्द्र रेडीमेंट गारमेंट सेक्टर के विकास में नींव का पत्थर साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि छतरपुर जिले में औद्योगिक जरूरत को ध्यान रखकर शुरू हुए इस प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षणार्थी निश्चित ही सफल उद्यमी बन सकेंगे।
सेडमैप के जिला समन्वयक महेन्द्र कुमार श्रीवास ने बताया कि इस प्रशिक्षण में 25 युवा शामिल हो रहे हैं। इन्हें जिले में स्थापित हो सकने वाले रेडीमेंट गारमेंट सहित उद्योग स्थापना के विभिन्न चरणों, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, लेखा संधारण, बैंकिंग एवं ऋण प्रक्रिया इत्यादि के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में स्वरोजगार और उद्योग विकास के लिए समन्वित प्रयास के रूप में औद्योगिक महौल का निर्माण करने और भविष्य में इस तरह के अन्य प्रशिक्षण के जरिए नव उद्यमी तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।