Translate

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020

युवा रत्न सम्मान 2020 से सम्मानित हुये...जिले के रजनिश।

युवा रत्न सम्मान 2020 से सम्मानित हुये...जिले के रजनिश।


//राजीव रंजन कुमार//

सीवान(गोरेयाकोठी)। माता जगमातो देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा लौह माता जगमातो देवी की 84वी जन्मदिवस पर आयोजित नंदामुडा में सिवान के सम्मान समारोह मे रजनीश कुमार को "युवा रत्न सम्मान2020 "से माननीय मंत्री नीरज कुमार प् मंत्री बिहार सरकार और सिवान सांसद कविता सिंह सिवान के द्वारा सम्मानित किया गया है। आपकों मालूम हो कि रजनीश द्वारा युवा स्तरीय कार्यों के लिए माता जगमातो देवी मेमोरियल ट्रस्ट के  सचिव द्वारा सराहना की गई जहां हर तरह से सहयोग करने बात भी की गई।वही राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के बिहार अध्यक्ष सिवान सांसद पति अजय सिंह द्वारा युवाओं को समाजिक समरसता बढाने के लिए प्रेरित किया गया है। और यह सम्मान पूज्यनीय गुरु गजेन्द्र प्रसाद सिंह जी ए इंटर स्कूल हाजीपुर वैशाली बिहार को समर्पित करते हुए रजनीश ने कहां कि युवाओं को अपने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को अब समझना होगा।जहां अब हम खुद को बदले और अपने शिक्षा को ओर समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयास करे और अपने पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दे।वहीं उन्होंने आगे कहां की आदर्श समाज के लिए लोगों को जागृत युवा ही आप और हम कर सकते है इसलिए युवा शक्ति के  माध्यम से मैं भी जी जान से लगा हुआ हूँ।जहां सबके साथ और सहयोग से ही यह बदलाव संभव होगा। यह बाते मौके पर उपस्थित रजनीश ने कहा और जमीनी स्तर युवाओं के लिए बेहतर कार्यों को बढ़ावा देने का वादा भी किया।