नगर निगम के अधिकारियों के साथ विधायक ने की बैठक।
//राजीव रंजन कुमार//
छपरा। विधायक डॉक्टर सीएन गुप्ता ने सर्किट हाउस में छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त संजय उपाध्याय समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। जहां इस बैठक में विधायक ने सभी समस्यायों को बिंदुवार तरीके से अधिकारियों के सामने रखा और जल्द से जल्द सभी समस्यायों को निपटाने का निर्देश भी दिया।वहीं कई इलाकों में कई वर्षों से समस्या से जूझ रहे लोगों से ऑन द स्पॉट जाकर उनकी समस्याओं को भी सुनकर जल्द से जल्द निदान कराने को कहा। वहीं विधायक ने नगर निगम के वार्डों में सप्ताह में एक दिन साथ चल कर अधिकारियों को लोगों की समस्या सुनने को कहा जहां विधायक ने कहा की नगर निगम का कई काम और घोषणा सिर्फ समाचार पत्रों की सुर्खियां ही बन कर रह जाता है जो अब बर्दास्त नहीं किया जा सकता।जहां आमजन की परेशानियों को लेकर जबाबदेही जब जनप्रतिनिधि को बनना पड़ता है तो इसके लिए सीधे जिम्मेदार नगर निगम के अधिकारी होते है।वहीं शहर में कई जगहों पर नाले के ऊपर टूटे हुए लैब को जल्द से जल्द ठीक कराने के लिए भी कहा जहां कई विगत महीनों से सलेमपुर चौक स्थित टूटे स्लैब को नया बनवाने का निर्देश भी दिया गया। वहीं विकास कार्यों की जानकारी विधायक डॉक्टर गुप्ता ने अधिकारीयों से ली जहां शहर के विभिन्न मुहल्लों में और मुख्य सड़क पर एलईडी लाइट को अविलंब ठीक करने का निर्देश विधायक ने दिया।इस अवसर पर छपरा नगर निगम के उप नगर आयुक्त,सिटी मैनेजर ,जेई समेत अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।