Translate

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020

बलात्कारी को पुलिस ने दबोचा... विगत 4 साल से था फरार।

बलात्कारी को पुलिस ने दबोचा... विगत 4 साल से था फरार।


//आशीष मिश्रा//

बमीठा(छतरपुर)।  बमीठा थाना प्रभारी की जसबंत सिंह की लगातार कार्यवाही जारी है एसपी कुमार सौरव के निर्देशन ओर एसओपी मन मोहन बघेल के मार्गदर्शन मे बमीठा थाना प्रभारी ने टीम गठित कर चार साल से बलात्कार के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है घटना दिनांक 14/06/16 की आरोपी नितेश रैकवार पिता दयाराम रैकवार उम्र 27 वर्ष निवासी खेरी द्वारा एक नाबालिक लड़की को भगा ले गया था जिसकी रिपोर्ट लड़की के परिजन ने बमीठा थाना में की थी आरोपी की तलाश में बमीठा पुलिस जुटी रही लेकिन आरोपी का कोई सुराग नही लगा था कल बमीठा थाना प्रभारी को आरोपी की मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी जिसमे बमीठा थाना प्रभारी जसवंत सिंह उप निरीक्षक मंजु धुसिया,एएसआई खिस्तोफर टोप्पो,आरक्षक राकेश शर्मा,आरक्षक राजीव मिश्रा,आरक्षक रामकृपाल शर्मा के साथ टीम गठित कर आरोपी को चंद्रनगर से गिरफ्तार कर लिया थाना प्रभारी जसबंत सिंह की लगातार कार्यवाही से क्षेत्र में शांति का माहौल बना है।