Translate

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020

दमोह। शिवाजी महाराज की जन्मजयंती के अवसर पर निकली भव्य शोभा यात्रा...विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी...शिवाजी पार्क में लघु व्यापारी संघ ने भी किया महा आरती का आयोजन।

दमोह। शिवाजी महाराज की जन्मजयंती के अवसर पर निकली भव्य शोभा यात्रा...विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी...शिवाजी पार्क में लघु व्यापारी संघ ने भी किया महा आरती का आयोजन।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी शिवाजी महराज जन जागरण समिति के तत्वाधान में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम शिवाजी महाराज के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर महाआरती की गई। तत्पश्चात शोभायात्रा प्रारंभ की गई जिसमें प्रमुख रूप से लोग डीजे व ढोल नगाड़ों की धुन पर पारंपरिक तरीके से शोभायात्रा शिवाजी स्कूल चौराहा से प्रारंभ हुई। जो नगर भ्रमण करते हुए पत्थर बाजार, कीर्तिस्तंभ चौराहा, आंबेडकर चौक, घंटाघर, बकौली चौराहा, शिवाजी पार्क से होते हुए पुनः शिवाजी स्कूल चौक पहुंची जहां रैली का समापन किया गया। वहीं रैली का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।

इस संबंध में शोभा यात्रा के आयोजक श्रवण पाठक ने बताया कि शिवाजी महराज सकल हिन्दू समाज के आराध्य है जिन्होंने स्वराज हासिल करने के लिए सकल हिन्दू समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। जिन्होंने विकट परिस्थितियों से उभर कर भी भारत का गौरव का आत्मसम्मान कायम रखा हैं जिन्हें विभिन्न समाज व धर्मो के लोग पूजते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सकल हिन्दू समाज व हिन्दू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष विक्रांत गुप्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया, पवन रजक, मोनू पाठक, अमित राय, नेकपाल ठाकुर, प्रमेन्द्र चौधरी, राजित जैन, अम्बर मिश्रा, दिग्विजय राजपूत, हिमालय बाल्मीकि, रत्नेश बाल्मीकि, सतेंद्र बाल्मीकि, श्रवण पाठक, विवेक अग्रवाल, अनुपम सोनी, मनोज देवलिया, नित्या प्यासी, शोभित गुप्ता, राम मिश्रा, लकी जैन, विभव तिवारी,  अभिषेक जैन, महेंद्र राठौर, नीलेश राठौर, आकाश राठौर, विवेक रैकवार के साथ साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
इसी क्रम में स्थानीय शिवाजी पार्क में लघु व्यापारी संघ के द्वारा भी हिंदुत्व के पुरोधा शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर महा आरती का आयोजन किया गया। जिसमे लघु व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष तनुज परासर, शैलेन्द्र जैन एवं विभिन्न स्थानीय व्यापारियों ने शामिल होकर शिवाजी महराज की जयंती के अवसर पर महा आरती में शामिल हुए।