संत रविदास 643 वे जन्मोत्सव दिखी झलक....जगह-जगह निकली शोभायात्रा...बक्सवाहा में भी दिखा खास नजारा।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। सन्तों के संत कहे जाने वाले संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 643 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोउल्लास के साथ समूचे जिले के मुख्यालयों एवं ग्रामीण अंचलों में बड़े ही धूमधाम से संत रविदास जयंती मनाई गई। साथ ही भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसी क्रम में नगर में दोपहर करीब 3 बजे नगर के बंधा रोड़ स्थित अहिरवार समाज धर्मशाला से संत रविदास महराज जी के चित्र को एक विशेष विमान पर विराजित कर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा प्रारम्भ की गई।जिसमें नगर परिषद तिराहा,बरेठा बाबा तिराहा,स्टेट बैंक,जबलपुरी तिराहा होते हुए कॉलेज तिराहे से शोभायात्रा वापिस हुई जहाँ से मैन मार्केट, तकिया मुहल्ला,एवं जगदीश मुहल्ला होते हुए यथा स्थान अहिरवार समाज धर्मशाला पर शोभायात्रा का समापन किया गया।इस शोभायात्रा के दौरान संत रविदास महराज जी के विशेष विमान का जगह जगह भव्य स्वागत के साथ ही लोगों द्वारा पूजा अर्चना की गई।एवं इस शोभायात्रा में शामिल हजारों पुरुष,महिलाओं एवं बच्चों के लिए जगह-जगह लोगों द्वारा पेय जल की व्यवस्था की गई।इस शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस बल के साथ ही हजारों की तादात में लोग मौजूद रहे।वहीं इसी क्रम में तहसील घुवारा अंतर्गत नगर घुवारा,के अलावा ग्राम सोरखी,ग्राम पनवारी,ग्राम बमनौराकलां,ग्राम नवीन फुटवारी, के अलावा क्षेत्रभर के दर्जनों गांवों में निर्धारित रविवार के दिन ही संत शिरोमणी सदगुरु श्री रविदास जी की जयंती मनाने के साथ ही शोभायात्राएं निकाली गई।ततपश्चात सांध्य कालीन समय मे मंचासीन कार्यक्रमों का आयोजन भी किया।

//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा। तो वही बक्सवाहा में भी समस्त अहिरवार समाज के लोगों द्वारा गुरु रविदास जी की 643 वी जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई जो मुख्य रूप से बुधवारा बाजार बड़ा बाजार बस स्टैंड के साथ मुख्य मार्गों से गुजरी अतः जिसमें समाज के सभी वर्गों की मौजूदगी रही।