संत रविदास की 643 वीं जन्म जयंती... लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा से किया शोभायात्रा का स्वागत... शोभायात्रा में मुख्य रूप से विभिन्न समुदाय के लोगों की रही मौजूदगी।
//रिपोर्टर - नरेन्द्र अहिरवार दमोह//
नेटवर्क दमोह। दमोह शहर के साथ-साथ जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जिसके साथ साथ भगवान श्री संत शिरोमणी गुरु रविदास जी के 643 बे जन्म दिवस के अवसर पर स्थानीय जटाशंकर कॉलोनी ट्रेनिंग सेंटर के पास बी डी बाबरा के परिवार के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठन के सहयोग से रविदास जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया।प्रतिमा का अनावरण युवा नेता सिध्दार्थ मलैया एवं सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी ने किया साथ की कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष रोहित ने जिसके पश्चात वार्ड से ही कार्यक्रम के पश्चात शहर के विभिन्न क्षेत्रों से रविदास जी की जीवंत झांकी एवं बग्गी पर स्थापित प्रतिमा के साथ साथ घोड़े पर सवार नौजवान हाथ में ध्वज लिए हुए शोभायात्रा में शामिल हुए।
जिसमे अहिरवार, जाटव, सूर्यवंशी समाज के साथ-साथ विभिन्न समाज के समुदाय के लोगों ने जगह-जगह विभिन्न रैलियों का स्वागत किया साथ ही बजरिया वार्ड नंबर 6 धर्मपुरा बड़ापुरा लालपुरा नया बाजार नया बाजार नंबर 3 खजरी मोहल्ला, जैसे तमाम वार्डों से आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकली गई। जिसमे विभिन्न समुदाय के वर्ग विशेष युवा वरिष्ठ जनो की मौजूदगी रही। मुख्य रूप से विभिन्न क्षेत्रों से आई रैलीयों का समापन स्थानीय अम्बेडकर चौक पर पहुंच कर डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का समापन किया गया।


