बम्होरी में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन...विश्व शांति महायज्ञ संपन्न।
//आशीष चौरसिया//
बम्हौरी/बक्सवाहा(छतरपुर)। बम्हौरी में चल रहे 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान का हर्षोल्लास पूर्वक आज समापन संपन्न हुआ जिस दौरान समस्त इंद्र इंद्राणीयों के साथ आस पास के क्षेत्र से आये समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ की म मौजूदगी में जलविहार कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिस दौरान भगवान श्रीजी के साथ संपूर्ण समाज के बंधु विशाल शोभायात्रा के रूप में नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई जो जैन मंदिर प्रांगण बम्हौरी में जाकर संपन्न हुई, आपको बता दें कि सिद्धचक्र महामण्डल विधान का आयोजन सकल दिगंबर जैन समाज बम्हौरी द्वारा पूज्य मुनि श्री 108 विरंजन सागर महाराज के परम सानिध्य में कराया जा रहा था जिसका आज समापन संपन्न हुआ।
