Translate

सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

विभिन्न कॉलेजों में स्थापित राष्टपिता की मूर्तियों को बदलने की कार्यवाही सम्मान पूर्वक की जाये... कलेक्टर राठी ने जारी किए निर्देश... जल्द मिलान करके यथा स्थान स्थापित की जाएगी महात्मा गांधी की की प्रतिमाएं।

विभिन्न कॉलेजों में स्थापित राष्टपिता की मूर्तियों को बदलने की कार्यवाही सम्मान पूर्वक की जाये... कलेक्टर राठी ने जारी किए निर्देश... जल्द मिलान करके यथा स्थान स्थापित की जाएगी महात्मा गांधी की की प्रतिमाएं।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह।  कलेक्टर तरुण राठी के संज्ञान में आया है कि जिले के कतिपय कॉलेजों में लोकार्पित किये गये गांधी स्तंभों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की ऐसी प्रतिमाएं स्थापित की गई है जिनके स्वरूप का मिलान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के मानक चेहरे, स्वरूप से नहीं हो पा रहा है।
शासन निर्देशों के क्रम में संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यो का दायित्व था कि वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा अनावरण, स्थापना के पूर्व प्रतिमा का ठीक प्रकार से अवलोकन करते तथा संतुष्टि उपरांत ही स्थापना, लोकापर्ण की कार्यवाही करते।
कलेक्टर श्री राठी ने खेद व्यक्त करते हुये प्राचार्यो को निर्देशित किया है कि लोकार्पित गांधी स्तंभों की मूर्तियों का मिलान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मानक प्रतिमा, चित्र से किया जाये तथा विसंगति की स्थिति में तत्काल मूर्ति को बदलने की कार्यवाही सम्मान पूर्वक की जाये। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि गांधी स्तंभ अपने मूल स्वरूप में सुव्यवस्थित रहे। मूर्ति बदलने की उक्त कार्यवाही बिना किसी अतिरिक्त व्यय के तत्काल पूर्ण की जाये।