Translate

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020

तेज रफ्तार अनियंत्रित बाईक पत्थर से टकराई...बाईक सवार युवक की मौत।

तेज रफ्तार अनियंत्रित बाईक पत्थर से टकराई...बाईक सवार युवक की मौत।


//रत्नेश रागी,आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)।। छतरपुर रोड से अपने घर झड़ोला बाराठा से बकस्वाहा जा रहे रवि राजा पिता रंधीर ठाकुर उम्र 22 वर्ष की तेज रफ्तार बाईक पत्थर में टकराने के बाद रोड से दूर जा गिरी, बाइक से गिरे रवि का सिर पत्थरों से टकराने से मौत होने की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार मृतक रवि बाराठा थाना झडोला निवासी बताया जा रहा है।
 उक्त घटना लगभग शाम पाँच बजे की बतायी जा रही है लोगों का कहना है कि घटना स्थल पर पुलिस देरी से पहुँची तथा हादसे के दौरान घटना स्थल पर दर्द से तड़पता रहा रवि को यदि समय पर सहारा या मदद मिली होती तो शायद रवि की जान सुरक्षित होती।
सड़क से निकलने वाले लोग भी सिर्फ तमाशबीन बने रहे उन्होंने अगर डायल 100 या एम्बुलेंस को फोन किया होता आज रवि जीवित होता।

इनका कहना है कि...

"पत्थर से गाड़ी टकराने से मौत हुई है शव बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच चुका है जिसका सुबह पोस्टमार्टम होगा एवं जांच की जायेगी।"

रामनाथ तिवारी(थाना प्रभारी बक्सवाहा)