गांव-गांव बिक रही अवैध शराब...देखिए वायरल वीडियो।
● अबैध शराब बंद कराने भगवती मानव कल्याण संगठन ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
//खिलान पटेल//
दमोह(पथरिया)। भगवती मानव कल्याण संगठन पथरिया के कार्यकर्ताओं ने आज थाना पहुच कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में पथरिया थाना अंतर्गत जिन ग्रामों में अधिक शराब बिक रही है उन ग्राम के नाम जेरठ, किन्दराहो,लखरौनी, बोतराई, जख्तर, सहित दर्जनो गांव मे अबैध शराब बिक रही है भगवती मानव कल्याण संगठन नशा मुक्ति के क्षेत्र में हर संभव प्रयास कर रही है गांव में बिक रही अवैध शराब को पुलिस को सूचना देकर पकवा रही है इसी क्रम में आज पथरिया ब्लाक के भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा पथरिया के सदस्यों ने पथरिया थाना पुलिस को ज्ञापन दिया वहीं भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य लालसींग ने बताया कि अगर अबैध शराब बंद नहीं हुई तो संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा ज्ञापन देने सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही रामप्रसाद,रामदयाल सिंह, कमलेश दुबे, रमेश साहू, सूरत सिंह, लक्ष्मण सिंह,मुकेश सिंह, रामदयाल सिंह, महेंद्र पालीवाल,लाल सिंह, खिलान, उदय सिंह, भूपेंद्र,मुकेश सिंह, बाबू लाल, प्राण सिंह, तेजी सिंह, प्रीतम सिंह लोधी, विक्रम सिंह,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही ! अब देखना होगा कि पथरिया पुलिस व आबकारी विभाग अवैध शराब माफियाओं पर क्या कार्रवाई करती है यह तो आने वाला समय ही तय करेगा पथरिया ब्लॉक मे दर्जनो गांव मैं शराब बेची जा रही है पुलिस एवं आबकारी विभाग कार्यवाही से क्यों बचते हैं कार्रवाई क्यों नहीं करते यह प्रश्न चिन्ह है
इनका कहना है कि....
"मै दिखवाता हूं पथरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर जरूर अंकुश लगाऊंगा।"
आर.पी. कुसुमाकर(थाना प्रभारी पथरिया)