Translate

शनिवार, 29 फ़रवरी 2020

एक बार फिर अवैध शराब बिक्री का वीडियो वायरल...प्रशासनिक संरक्षण के लगे आरोप,अब तक कार्यवाही जीरो...देखिए वायरल वीडियो।

एक बार फिर अवैध शराब बिक्री का वीडियो वायरल...प्रशासनिक संरक्षण के लगे आरोप,अब तक कार्यवाही जीरो...देखिए वायरल वीडियो।

 

//खिलान पटेल//

दमोह/ पथरिया।  विगत दिनों पूर्व 16.2.2020 को भगवती मानव कल्याण संगठन पथरिया के कार्यकर्ताओं ने  थाना पहुच कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में पथरिया थाना अंतर्गत जिन ग्रामों में अधिक शराब बिक रही है उन ग्राम के नाम जेरठ, किन्दराहो,लखरौनी, बोतराई, जख्तर, सहित दर्जनो गांव मे अबैध शराब बिक रही है भगवती मानव कल्याण संगठन नशा मुक्ति के क्षेत्र में हर संभव प्रयास कर रही है  गांव में बिक रही अवैध शराब को पुलिस को सूचना देकर पकडवा रही है पथरिया ब्लाक के भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा पथरिया के सदस्यों ने पथरिया थाना पुलिस को ज्ञापन दिया था।

 वहीं भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य लालसींग ने बताया कि अगर अबैध शराब बंद नहीं हुई तो संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा  ज्ञापन देने सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की उपस्थिति रहे थे रामप्रसाद,रामदयाल सिंह, कमलेश दुबे, रमेश साहू,  सूरत सिंह, लक्ष्मण सिंह,मुकेश सिंह, रामदयाल सिंह,  महेंद्र पालीवाल,लाल सिंह, खिलान,  उदय सिंह,  भूपेंद्र,मुकेश सिंह, बाबू लाल,  प्राण सिंह, तेजी सिंह,  प्रीतम सिंह लोधी, विक्रम सिंह,सहित  सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही थी  ! लेकिन पथरिया पुलिस अनेक दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई इसी बीच सोसल मीडिया पर रोड किनारे खुले आम अबैध शराब का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि यह वीडियो पथरिया थाना क्षेत्र के जख्तर गांव के तिगड्डा का है जहा इसी जगह का वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वही दूसरा वीडियो ग्राम लखरौनी का बताया जा रहा है दोनो वीडियो पथरिया थाना क्षेत्र के है पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही न करना व दिन दहाडे खुले आम अबैध शराब बिक रही है जिससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुलिस व आवकारी विभाग की मिलीभगत से पथरिया थाना क्षेत्र के गांवो मे खुले आम अवैध शराब बिक रही है कमीशन मस्त पुलिस सुस्त जैसा हाल पथरिया थाना क्षेत्र में देखने को मिल रहा है  अब देखना होगा कि पथरिया पुलिस व  आबकारी विभाग अवैध शराब माफियाओं पर क्या कार्रवाई करती है यह तो आने वाला समय ही तय करेगा पथरिया  ब्लॉक मे दर्जनो गांव  मैं शराब बेची जा रही है पुलिस एवं आबकारी विभाग कार्यवाही से क्यों बचते हैं कार्रवाई क्यों नहीं करते यह प्रश्न चिन्ह है।


जब इस संबंध में जिला आवकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह गुर्जर से बात करनी चाही किसी कारणवश उन्होने फोन रिसिव नही किया गया।

●  इनका कहना है कि....

"आबकारी विभाग  का कार्य है हमारा कार्य अपराधों पर नियंत्रण रखना आपकारी विभाग कार्यवाही नहीं करते हैं लेकिन फिर भी मैं पथरिया थाना प्रभारी को कार्यवाही करने के लिये कहता हूं।"

बी.पी. उपाध्याय (एसडीओपी पथरिया)