घुवारा। गजरथ फेरी के साथ सप्तदिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव का हुआ समापन...हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। नगर घुवारा में श्री 1008 शांतिनाथ मजजिनेद्र पंच कल्याणक प्रतिष्ठा विश्व शांति महायज्ञ एवं नगर रथ परिक्रमा महोत्सव का गजरथ परिक्रमा के साथ शनिवार को समापन हो गया। सुबह मंदिर जी में प्राचीन शांतिनाथ भगवान की विशाल खड़गा सन प्रतिमा का मस्तकाअभिषेक हुआ। जनसंत मुनि श्री विरंजन सागर जी महाराज ने शांति धारा संपन्न कराई। मस्तकाभिषेक करने का सौभाग्य अनिल कुमार देवेन्द्र कुमार चौधरी परिवार को प्राप्त हुआ वहीं सोधर्म इन्द्र पवन जैन मबई , सनत जैन सेसई मातापिता परिवार सहित कई इंद्रों ने अभिषेक किया ।दोपहर में महोत्सव की अंतिम प्रक्रिया गजरथ फेरी हुई। इसमें अहिंसा दिव्याघोष भेलसी, महिला मंडल बैंड , काजल बैंड के साथ युवाओं और युवतियों ने जमकर भक्ति की। तीन रथो पर श्री जी को विराजित कर इंद्रो ने भक्ति करते हुए गजरथ फेरी में भाग लिया। अन्तिम दिन बड़ामलहरा के विधायक प्रधुमन लोधी भी मुनि श्री के चरणों में पहुंचे जिन्होंने आपने साथियों के साथ आजीवन मांस और मदिरा त्याग किया ।
मुनि श्री के प्रवचन में हाजारो लोगो ने एक साथ मांसाहार और मदिरा का त्याग करके फेरी में भाग लिया। फेरी के दौरान जैनेतर लोगो ने भी बड़े ही भक्तिभाव से भाग लिया और छतों से लोगो ने श्री जिन के दर्शन किए ।
मुनि श्री प्रत्येक भेरी के बाद मुनि श्री ने श्री ने नमोकार की जाप करते हुए आगे बढ़े।
● नगर परिक्रमा में उमड़ा जनसैलाब।
गजरथ भेरी के बाद नगर परिक्रमा करते हुए मंदिर जी में श्री जी पहुंचे जहां जलाभिषेक के बाद श्री जी विराजमान हुए।कार्यक्रम के समापन पर प्रशासनिक सेवा देने के लिए सी एमो मिथलेश गोस्वामी , एस डी ओ पी राजाराम साहू , भगवा टी आई के डी आर्य , थानाप्रभारी बमनोरा संजय वेदिया , उपथना घुवारा प्रभारी वीरेंद्र परसते का सम्मान किया गया ।अन्तिम दिन मुनि श्री के पाद प्रक्षालन का लाभ पूर्व विधायक कपूर चन्द्र जैन सपरिवार मिला । जो कमेटी के शिरोमणि संरक्षक के रूप में भूमिका निभाई, कार्यक्रम का संचालन चक्रेश सोजना ने किया ।

