आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड का वितरण।
//राजीव रंजन कुमार//
सिवान। बिहार सरकार के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय के कर कमलों द्वारा दिनांक 20 फरवरी को जिले के स्वास्थ्य केंद्र पचरुखी में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों के बीच गोल्डन कार्ड का वितरण दोपहर 3.30 बजे से किया जाएगा।वहीं इस मौके पर सिवान सदर अस्पताल को सबसे बड़ी सौगात मिलने जा रही है जहां इसी दिन सिवान सदर अस्पताल में विशेष नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए नवनिर्मित SNCU का भी उद्घाटन शुभारंभ किया जाएगा।