परीक्षा पूर्व बच्चों को प्रोत्साहित करें अभिभावक : डॉक्टर हरेंद्र सिंह।
//राजीव रंजन कुमार//
छपरा। स्थानीय सेंट्रल पब्लिक स्कूल विकास नगर, चांदमारी रोड छपरा के परिसर में 10वीं और 12वीं के छात्रों का शिक्षक अभिभावक एवं विद्यार्थी मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें प्री-बोर्ड परीक्षा से संबंधित विद्यार्थियों की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां सुबह से ही अभिभावक अपने बच्चों के साथ काफी उत्सुकता से मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कर अपनी संतुष्टि प्रदान किए । वहीं विद्यालय के निदेशक डॉक्टर हरेंद्र सिंह ने उपस्थित अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय जितनी तत्परता से बच्चों की अध्ययन के साथ उनकी हर क्रियाकलाप पर ध्यान देता है अभिभावक को भी अपने बच्चों पर उससे ज्यादा ध्यान देने की आवश्यक्ता है। जहां वर्तमान समय के वातावरण को देखते हुए बच्चों की हर क्रियाकलाप पर ध्यान देने के साथ साथ बच्चों के साथ प्रत्येक दिन समय देने की जरूरत है।वहीं अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक श्री विकास कुमार सिंह ने परीक्षा संबंधित तैयारी और अच्छे अंक लाने बारीकियों को बताया। और साथ अभिभावकों से अनुरोध किया कि इस समय बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें न कि बेहतर अंक लाने का दबाव बनाए।वहीं प्राचार्य ने आयोजन की सफलता पर शिक्षक विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद किया और मंच का संचालन उप प्राचार्य श्री फतेह बहादुर सिंह ने किया।