बिहार के सारण के माटी लाल निरज को दिल्ली में बधाइयों देने वालो की लगी कतार।
//राजीव रंजन कुमार//
सारण। पानापुर प्रखंड पकड़ी नरोत्तम गाँव के श्री प्रमोद सिंह और श्रीमति गीता देवी के पुत्र निरज कुमार सिंह के द्वारा कूल आठ देशों मे अपने द्वारा किए गए समाजिक कार्य को सफलतापूर्वक पूरा अपने स्वदेश राजधानी दिल्ली पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया।जहां समाजिक कार्यकर्ता , समाजिक संगठन, छात्र, छात्रएं एव समाजिक कार्य से जुड़े हर व्यक्ति ने बधाई और शुभकामनाए दी। जहां मौके पर उपस्थित राम कुमार जी अध्यक्ष रेरी पटरी यूनियन, दिल्ली , रजनीश कुमार, रजिया खातून, माधव झा,पूजा कुमारी एवं, समाजिक कार्यकर्ता इत्यादि सभी गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं और बधाई दी। आपकों मालूम हो कि बिहार ग्रामीण क्षेत्र से निरज कुमार सिंह राजीव गांधी राष्ट्रिय युवा विकास संस्थान, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से समाजिक कार्य शिक्षा के दौरान ही भारत समेत विश्व के आठ देश श्रीलंका, थाइलैंड, कम्बोडिया, बांग्लादेश, लाओस, वियतनाम, म्यंमार व अन्य देशो में अपने द्वारा किए गए उत्कृष्ट समाजिक कार्य के लिए परूस्कृत सम्मानित भी किए जा चुके हैं।