पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को दबोचा।
//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। स्थानीय थाना पुलिस ने एक युवक को अबैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया।
जानकारी के अनुसार, बीरपाल पिता तिलक सिंह घोष (25) निवासी बरमा थाना बडामलहरा को पुलिस ने अबैध शराब रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर युवक को सेंधपा स्थित शयामरी नदी के पास पकड लिया। तलाशी में उसके पास 20 पाव देशी प्लेन मदिरा पाई गई। शराब की कीमत 16 सौ रुपये बताईगई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर 34 आवकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर लिया।