Translate

शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020

107 करोड़ की जल-प्रदाय योजना में हो सकती है 6 माह की ढील.....स्थानीय चोरों से परेशान हैं कर्मचारी।

107 करोड़ की जल-प्रदाय योजना में हो सकती है 6 माह की ढील.....स्थानीय चोरों से परेशान हैं कर्मचारी।


//दिलीप अग्रवाल//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। ग्रामीण जल प्रदाय योजना पूर्ण होनें में अभी 4 महीनें का समय और लग सकता है। इसके पूर्व भी योजना का कार्य छ: महीनें बढाया जा चुका है। निर्माण कंपनी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार महत्वाकांक्षी योजना को समयसीमा में पूर्ण करनें के लिये स्थानीय लोगों का अपेक्षाकृत सहयोग नहीं मिल रहा नतीजन कार्य पूर्णत: में देरी हो रही है। हाल ही में चोरों ने पाइप लाइन में लगे लाखों रुपये के गेटवॉल चोरी कर लिये जिससे कार्य प्रभावित हुआ है। चोरी की सूचना पर भगवां थाना पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

      छतरपुर-टीकमगढ जिला की सीमा से गुजरी धसान नदी पर बान-सुजारा परियोजना के तहत 107 करोड रुपये की लागत से बांध निर्माण कराया कराया है। योजना के तहत टीकमगढ जिले की जतारा, पलेरा, खरगापुर, बल्देवगढ सहित 5 तहसीलों के 183 गांवों के किसानों को खेती के लिये पानी दिया गया है। स्थानीय लोगों की मांग पर वर्ष 2017 में करीब 2 सौ करोड की लगत से ग्रामीण जल प्रदाय योजना तैयार की गई है। योजनानुसार बडामलहरा व घुवारा तहसील के 120 गांव को पीने का पानी पहुंचाने पर कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत फिल्टर प्लांट व ग्रामीणों के घर तक नल कनेक्शन करा कर दिये जा रहे है।

●  योजना में सबका मिले सहयोग।

  ग्रामीण जल प्रदाय योजना कार्य में ग्रामीणों का सहयोग आवश्यक है। निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर देवनाथ मंडल ने कहते है कि, इस महत्वाकांक्षी योजना को समय पर पूर्ण करनें में आमजन का सहयोग जरूरी है। वर्ष 2017 में योजना पर काम शुरु किया था और जून 2019 में काम पूरा किया जाना था। परंतु स्थानीय लोगों के असहयोगात्मक रवैया से निर्माण कार्य पिछड रहा है और निर्माण कार्य की अबधि बढाई गई है। असमाजिक तत्वों द्वारा मटेरियल व पाइप लाइन में लगा सामान तक चोरी कर लिया गया। ऐसी स्थिति में योजना 4 से 5 महीनें तक पिछड सकती है। जुलाई 2020 तक निर्माण कार्य पूर्ण होनें की संभावना ब्यक्त की गई है। वह बताते है कि, गांव तक पानी पहुंचाने के लिये मेंन लाइन से गांव तक सब लाइन डाली गई अनेक स्थानों पर चेंबर बनाकर गेटटवॉल लगाये गये है। अभी तक 96 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया और हाल ही में पानी सप्लाई के लिये टेस्टिंग की गई। इस दौरान कुछ गांव में पानी न पहुंचने की जानकारी मिली। लाइन सर्चिंग करने सरकना से मवया गांव के बीच 6 व महाराजगंज मार्ग स्थित बिलाई, बिजाक, कुडी चेनपुरा मार्ग पर चेंबर में लगे 15 बाल्ब गायब थे और बडी मात्रा में पानी लीकेज हो रहा था। कंपनी के प्रोजेक्ट मैंनेजर बताते है कि, चेंबर में एक बाल्ब लगाने में 30 से 50 हजार रुपये का खर्च आया है। इस तहत से कंपनी को लाखों रुपये की क्षति हुई साथ ही काम भी प्रभावित हुआ है।

●  गेटवॉल सहित दो चोर गिरफ्तार।

एलएनटी कंपनी कर्मी विश्वजीत वर्मन की रिपोर्ट पर बडामलहरा एवं भगवां थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। विश्वजीत वर्मन की रिपोर्ट अनुसार भगवां थाना क्षेत्र में पाइप लाइन से 6 वॉल्व व बडामलहरा थानाक्षेत्र में 15 वॉल्व चोरी हुऐ है। रिपोर्ट पर भगवां थाना पुलिस ने सुनील अहिरवार निवासी बंदेलनखेरा व संपत यादव निवासी बकस्वाहा को गिरफ्तार किया है। युवकों से पुलिस ने 2 वॉल्व भी बरामद किये है। पुलिस ने चोरों को न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया है। इधर बडामलहरा थाना पुलिस भी चोरों का सुराग लगानें में जुटी है।
“ कंपनी कर्मी की रिपोर्ट चोरी का मामला दर्ज किया गया 2 युवकों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है।''

अजान सिंह सब इंस्पेटर पुलिस थाना भगवां