जिले के PG कालेज में जिला स्तरीय वार्षिक स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न... छात्र छात्राओं ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला स्तरीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन विधायक दमोह राहुल सिंह के मुख्य अतिथ्य में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक राहुल सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुये कहा कि विद्यार्थी जीवन हमारे जीवन का वह महत्वपूर्ण अवसर है, जहां हम प्रत्येक क्षण का उपयोग करते हुये अपने जीवन को उन्नत कर सकते है। कार्यक्रम मे नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका राजकिषोर सिंह चैहान ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अपने अंदर छिपी प्रतिभा को विकसित करने में इन सम्मेलनों के द्वारा एक अवसर प्राप्त होता है।इस अवसर पर अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल वीरेन्द्र दवे ने कहा कि छात्र अपने जीवन में खूब उन्नती करें, लेकिन उसकी प्रथम सीढ़ी अपने गुरू का सम्मान करना है, वे हमारे प्रेरणास्त्रोत है। प्राचार्य डाँ.के.पी. अहिरवार ने संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुये कहा कि महाविद्यालय विकास के इस प्रकार केन्द्र बने जहां छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. इंदिरा जैन ने कहा कि वर्तमान यांत्रिक व अमानवीय जीवन से मुक्ति और आनंद की प्राप्ति हमारी संस्कृति के अनुरूप गीत, नृत्य और संगीत के ये स्नेह सम्मेलन है। पी.जी. कॉलेज, के.एन. कॉलेज, तेन्दूखेड़ा कॉलेज एवं विजय लाल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण अंचलों की खुशबू से अभिसिंचित भारतीय संस्कृति के अनुरूप शानदार प्रस्तुती दी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस लालचंद राय, , नगर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल सिंह, सतीष जैन, सतीष नायक, चंदू राय, दिनेश रैकवार, शुभम् तिवारी (जिला एन.एस.यू.आई.अध्यक्ष) दीपक मिश्रा आदि ने विषिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम के मंच को सुषोभित किया एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। महेन्द्र दुबे, अमर सिंह राजपूत, कविता बजाज, आकांक्षा तोमर निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाँ. हरिओम दुबे ने किया। महाविद्यालय का समस्त स्टाॅफ एवं छात्र-छात्राओं की विषेष उपस्थिति रही।
