Translate

शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020

गोचर भूूमि पर जबरन कब्जा.... शमशान का भी रास्ता लील गये दबंग।

गोचर भूूमि पर जबरन कब्जा.... शमशान का भी रास्ता लील गये दबंग।


//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। जहां एक ओर पूरे प्रदेश मे एंटीमाफिया मुहिम चला कर शासकीय भूमि को मुक्त कराया जा रहा है  एवं अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है वहीं दूसरी बड़ामलहरा मे प्रशासन की कार्यवाही शासन की कार्यवाही के उलट चल रही है यहां प्रशासन भूमाफिया एवं अतिक्रमण कारियों पर मेहरबान है ।तहसील बड़ामलहरा मे प्रशासनिक अराजकता अपने चरम पर है ।यहां स्थिति यह है कि पटवारी अपने उच्च अधिकारियों के आदेश की अनदेखी करते हैं वही उच्च अधिकारी कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उडा़ने मे नही चूक रहे हैं ।ताजा मामला तहसील अंतर्गत ग्राम कायन का है जहां दबंगों ने गौचर भूमि पर कब्जा कर रखा है ग्रामीणों द्वारा गौचर भूमि को दबंगो के कब्जे से  मुक्त कराने तहसीलदार एसडीएम को लिखित मे शिकायत की किंतु कोई कार्यवाही नही हुई जब ग्रामीणों ने इस संबंध मे कलेक्टर से जनसुनवाई मे शिकायत की तब कहीं जाकर तहसीलदार द्वारा उक्त अतिक्रमणकारियों को नोटिस तो जारी कर दिये किंतु कब्जा अभी तक नही हटाया है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम कायन के ग्रामीणों ने दिनांक 1/10/19 को कलेक्ट्रेट मे जनसुनवाई मे शिकायती आवेदन दिया था जिसमे उल्लेख था कि पटवारी हल्का क्रमांक 17  ग्राम कायन (कोड़न ) के खसरा नंबर 989/1 के रकबा 5.388 के अंशभाग 1.00 हैक्टेयर जो कि राजस्व रिकार्ड मे गौचर भूमि के लिये आवंटित है तथा गांव के पशुओ तथा निस्तार के पाने के लिये इसी भूमि पर तलैया का निर्माण शासन द्वारा कराया गया था उक्त भूमि पर गांव के ही मातादीन तनय सूरा यादव ,मोहन तनय गोविंद लोधी ,सुन्दर तनय कमला यादव द्वारा कब्जा कर खेती की जा रही ।इससे गांव के पशुओं को चरने के लिये जगह नही बची एवं पशुओ के पानी पीने बनाई गई तलैया को चारो तरफ से बारी से घेर दिया है जब ग्रामाणों द्वारा इस बात उन्हें रोका गया तथा शिकायत करने की बात कही गई तो भूमि पर अबैध रूप से काबिज इन लोगों द्वारा शिकायत कर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाने की धमकी दी ।जनसुनवाई मे दिये गये इस आवेदन के बाद तहसीलदार बड़ामलहरा द्वारा दिनांक 28/11/19 को आदेश क्रमांक 3/-68 /19-20 के द्वारा कब्जा धारियों के कब्जा हटाने तथा उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण न करने का आदेश जारी किया ।किंतु अब तक उक्त शासकीय भूमि से कब्जा नही हटाया जा सका ।

●  शमशान का रास्ता किया बंद ।।

उक्त भूमि पर पंचायत द्वारा श्मशान घाट का निर्माण किया है किंतु श्मसान को अतिक्रमणकारियों द्वारा बारी लगाकर बंद कर दिया गया है ।ग्राम के ही नरेन्द्र यादव ने बताया कि कई बार दाह संस्कार के लिये जाने वाले लोगों से इन लोगों द्वारा गाली गलौच भी की गई ।जिसकी शिकायत गुलगंज थाने मे की गई किंतु अतिक्रमण कारियों पर कोई कार्यवाही नही हुई ।

इनका कहना है कि....

उक्त शासकीय भूमि को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराने एवं उक्त भूमि पर बाई गई फसल को राजसात करने की प्रक्रिया चल रही है ।शीघ्र ही अतिक्रमण हटा दिया जायेगा।

के के गुप्ता तहसीलदार बड़ामलहरा