//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। इस संकट की घड़ी में समाजसेवियों द्वारा देखने को मिल रहा है सहयोग महामारी से जहां पूरा देश हताहत है ऐसी स्थिति छतरपुर जिले के घुवारा मैं भी अच्छा योगदान देखने को मिल रहा है महेंद्र राम प्रकाश साहू द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष में ₹100000 का चेक नगर परिषद को सौंपा गया वही निर्मल जैन आशीष जैन उत्सव मंडपम द्वारा वाहन व्यवस्था हेतु डीजल की व्यवस्था गरीब व्यक्तियों को उनके घर पहुंचाने के लिए की गई वही असाटी आटा मिल संजय असाटी द्वारा जब तक भोजन की व्यवस्था रहेगी।तब तक आटे की व्यवस्था की गई वही अमित जैन दीपू द्वारा पिकप वाहनों की व्यवस्था इनके द्वारा की गई जो बधाई के पात्र थे सभी नगर वासियों ने सहयोग देने वालों की धन्यवाद प्रेषित किया है।