//विवेक भास्कर//
नेटवर्क निवाडी। झांसी -छतरपुर नेशनल हाईवे रोड पर स्थित तिगैला चौकी के समीप यातायात पुलिस इंस्पेक्टर की मौजूदगी में पंकज दांगी और उसके कुछ ट्राफिक पुलिस सहकर्मियो द्वारा आम राहगीरों से रास्ता रोक रोककर वाहन चैंकिग और धारा 144 का हवाला देकर कोरोना वायरस की आड में खुलकर अवैध वसूली की जा रही है ।बता दे कि रात के आठ बजे झांसी से एक ट्रक अन्तर्राज्यीय मजदूरों को लेकर उनको पृथ्वीपुर की ओर जा रहा जा तभी ट्राफिक पुलिस ने उसे निवाडी तिगैला पर रोक लिया और ट्राफिक नियमो का हवाला देते हुए पंकज दांगी ड्राइवर को चलानी कार्यवाही का भय दिखाने लगा ।
चालक और ट्राफिक पुलिस कर्मी के बीच कुछ देर तक कहासुनी होती रही एवं ट्रक मे सवार लगभग 150 - 200 श्रमिकों को मौजूद पुलिस कर्मियो ने ट्रक से नीचे उतार लिया।
इस बीच यात्रियों के साथ भी अभद्रता की गयी ।
कार्यवाही की धौंस जमाते हुए ट्रक चालक से यातायात आरक्षक पंकज दांगी द्वारा अवैध वसूली की गयी ।
तब कही मजदूरों से भरे ट्रक को जाने दिया गया ।
प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक आरक्षक पंकज दांगी द्वारा वाहन चैंकिग की आड में अवैध वसूली की जा रही है ।