Translate

सोमवार, 30 मार्च 2020

दमोह। आमने-सामने से टकराई दो कारें...एक की मौत,10 घायल।



//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। जिले के कुम्हारी थानाक्षेत्र अंतर्गत सलैया घाट पुल के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई,वहीं आधा दर्जन से अधिक घायलों को इलाज के लिए 108 एवं हंड्रेड डायल की सहायता से जिला अस्पताल दमोह में भर्ती किया गया है, जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि भोपाल से रीवा जाती हुई इनोवा कार एवं रीवा से भोपाल जाते हुए कार की भिड़ंत हुई है, यह घटना करीब 2:00 बजे की बताई जा रही है घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार चौहान को लगी तो तत्काल थाना प्रभारी श्याम वैन सहित पुलिस के अधिकारियों को घटना स्थल एवं घायलों को उपचार हेतु तत्काल भेजने के निर्देश दिए,जहां सभी घायलों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. जिनका इलाज जारी है पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. घायलों में एक व्यक्ति की मौत हुई है जो रीवा जिले का निवासी बताया जा रहा है मृतक गंगाप्रसाद विश्वकर्मा 50 वर्ष बताई जा रही हैं,एएसआई श्री मिश्रा सभी घायलों के बारे में जानकारी ले रहे वहीं मृतक के पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी।