Translate

सोमवार, 30 मार्च 2020

बक्सवाहा। प्रशासनिक व्यवस्थाओ की सराहना...संक्रमण से बचाव कर सावधानी बरतें लोग।



//नवनीत जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। लॉकडाउन के चलते रोजमर्रा की जरूरी सामग्री की खरीददारी के लिए रोज शुबह चार घन्टे के लिए उपयोगी सामग्री की दुकाने खोली जा रही है खरीददारी के दौरान पुलिसः प्रशासन व नगर परिषद भी लोगो को लगातार संक्रमण से बचने के लिए उपाय सुझा रहे थे सोशल डिस्टेन्स का ध्यान रखने की समझाइस भी दी गई, पर कुछ लोग समझाइस के बाद भी स्थिति को गंभीरता से नही ले रहे थे मीडिया के माध्यम से सोशल मीडिया पर भीड़ की कुछ तस्वीरें वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने बक्सवाहा का रुख किया और मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी कलेक्टर विनय दृवेदी ने बक्सवाहा बाजार का जायजा लिया और दुकानदारों के साथ एक बैठक ली और कहा कि अपनी दुकान के बाहर सामग्री की रेटसूची लगाए और सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखे लापरवाही बरतने पर आवश्यक कार्यवाही करने की बात भी कही तो वही बाजार में खरीददारी के दौरान लोगो मे शोसल डिस्टेन्थ बनाने व संक्रमण की रोकथाम करने के लिए आवश्यक कदम उठाये।

आज बाजार में दुकानदार और खरीददार नियमो का पालन करते दिखे व्यवस्थाएं ही कुछ ऐसी थी लोगो का बाजार में आने जाने का रास्ता तय था दुकान कहाँ लगेगी और ग्राहक कहाँ से खरीददारी का करेगा यह सीमा भी निश्चित थी लोगो ने आज बाजार व्यवस्थाओ काफी सराहना की दुकानदार के मुँह पर मास्क और हाथों पर ग्लब्ज दिखे तो वही खरीददारों में भी पर्याप्त दूरी देखनो को मिली।

बाजार खुलने के साथ ही डिप्टी कलेक्टर विनय दृवेदी के साथ थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी और समस्त पुलिस स्टॉफ मुस्तेद रहा तो वही  सी एम ओ लखनलाल पाठक के साथ समस्त नगर परिषद स्टाफ भी जरूरी व्यबस्थाये बनाने में लगे रहे समय समय पर एलाउंसमेन्ट करके लोगो को जागरूक भी करते रहे साथ ही साथ तहसीलदार करण सिंह कौरव भी पूरे समय व्यवस्थाओ का जायजा लेते रहे।