Translate

मंगलवार, 31 मार्च 2020

घुवारा। लॉक-डाउन के प्रति जागरूक नही है लोग...लापरवाही बरतने पर धारा 188 के तहत हो सकती है कार्यवाही।



//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

 घुवारा(छतरपुर)।  क्षेत्र के अंतर्गत रामटोरिया ग्रामीण क्षेत्र  में घुसे आधा सैकडे से ऊपर मजदूर जब से देश में लाक-डाउन शुरू हुआ है तब से अब तक करीब आधा सैकड़ा मजदूर गांव में घुस पड़े हैं जिससे गांव में दहशत फैल गई है  ग्राम पंचायत रामटौरिया और आसपास के गांव में लाक डाउन कि इस कदर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं की लोगों के सामने प्रशासन मौन साबित हो रहा है अब जरूरत है ऐसे लोगों के खिलाफ सीधे धारा 188 के तहत कार्यवाही हो ,जिससे कि महामारी से बचा जा सके लेकिन खबर यह भी है कि जब से यह मजदूरों का जत्था महानगरों से आया है गांव का माहौल एक कर दिया है अब यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है कि ऐसे लोग बाहर से जो आए हैं वह किन किन के सम्पर्क में आए हैं कुछ कहा नहीं जा सकता है।

●  जानवरों पर भी ढाने लगा मौत का कहर।


करीब 5 दिन हो चुके हैं लेकिन अब जहां की तरह कुत्ते मृतक अवस्था में पड़े हैं, सफाई नहीं की गई पंचायत की तरफ से  मैन बस स्टैंड पर आवारा कुत्ते मारते जा रहे है लेकिन इस बदबू पर ग्राम पंचायत का साफ सफाई पर नहीं कोई ध्यान है।