//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। जहां एक ओर पूरा सम्पूर्ण देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से दिनप्रतिदिन माहौल बिगडता जा रहा है लेकिन उससे लडने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आबाहन पर सम्पूर्ण देश मे लाँक डाउन किया गया है जिसका अर्थ है कि हमसभी अपने अपने घरो के अंदर रहे लेकिन हम लोग इसका शख्ती के देश पालन न करके इसका मजाक बना रहे बल्कि बात तो ये सत्य है कि ऐसा पहली बार हुआ जहाँ एकसाथ देश की सारी सुविधा जैसे रेल ,बायुयान ,यात्रयात यहां तक कि लोगो को मोटरसाईकिल पर भी निकलने के लिए शासन ने मना किया और ये क्यो किया हमारे लिए कि हम सब इस महामरी से ग्रस्त न हो जाये लेकिन हम फिर भी इसका पालन न करते हुये घरो से निकले रहे और जानबूझ कर प्रशासन को कार्यवाही हेतु मजबूरन कर रहे है।
लेकिन उसके बाद भी प्रशासनिक अधिकारी जनता से अपील करते हुये घरो के अंदर रहने के लिए प्रेरित करते भीडभाड न बनाने की अपील कर रहे है ऐसा ही मामला गुरुवार की दोपहर घुवारा नगर में प्रशासनिक अमले के द्धारा देखा गया कि घुवारा नगर सहित क्षेत्र के लिए शासन द्धारा नोडलअधिकारी के रूप में एडीएम बिनय दुवेदी को जिम्मा सौपा है जिसके साथ नयाबतहसीलदार बिजयकांत त्रिपाठी, सीएमओ मिथलेशगिरी गोस्वामी , टीआई कैलाशबाबू आर्य,चौकी प्रभारी बीरेन्द्र परस्ते, नगररक्षा समीति के अध्यक्ष बंशी उर्फ दीनानाथ तिबारी सहित समस्त बिभागो के कर्मचारियो ने नगर की जनता से लाँकडाउन का पालन करने के लिए तैनात किया जो जनता से निरतंर घरो के अंदर रहने की अपील कर है वही पूरे नगर के समस्त बार्डो में जाकर एलाउंस करते हुये कहा कि नगर में शुक्रवार के दिन लगने बाले हाटबाजार पूर्णरूप से बंद है केबल जनता की आवश्यक वाली वस्तुओं जैसे किराना,दूध,फल सब्जी की दुकाने शासन के आदेशानुसार सुबह 8 बजे से 12बजे तक खोलने की बात कही बही भीडपर नियतंत्रण रखते हुये सब्जी की दुकानो को नगर के हाईसैकंडी मैदान में दूरी दूरी से कतारो में लगाने का निर्णय लिया गया साथ ही अन्य दुकानदारो से पूर्णरूप से दुकाने बंद रखने की बात कही अगर उसके बाद कोई भी दुकानदार उदंडता करते हुये कानून का पालन करने से इंनकार करता है तो उसके साथ दंडात्मक कार्यबाही करते हुये उनकी दुकानो को शील कर दिया जायेगा।