Translate

मंगलवार, 31 मार्च 2020

विधायक ने क्षेत्र के चिकित्सालयों का जाना हाल...जमाखोरों पर कही दिक्कत की बात...देखिए पूरा वीडियो।





●  साथ ही पुलिस प्रशासन,चिकित्सकों का आभार मानते हुए...लोगों से विभिन्न निर्देशों का पालन करने की अपील।


//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि अब आम नागरिकों को जगाने निकल रहे है। साथ ही कोरोना वायरस से रोकथाम की सलाह देते हुए अपील कर रहे हैं।

 ऐसी ही आज पथरिया विधायक रामबाई गोविंद सिंह विधायक द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में माननीय प्रधानमंत्री के आदेश पर covid 19 कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु 14 अप्रैल तक किए गए लाक डाउन में विधानसभा के नरसिंहगढ़ बटियागढ़ एवं अन्य चिकित्सालयों में किए गए इंतजामों का निरीक्षण किया एवं इस कार्य में संलग्न चिकित्सा स्टाफ, पुलिस स्टाफ एवं शासन के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आम जनता से समस्त निर्देशों का पालन करने की अपील की इसके साथ साथ विधानसभा में जो लोग अन्य जिलों या अन्य प्रदेशों से वापस आ रहे हैं उन्हें शासन द्वारा निर्धारित 14 दिन का क्वारांटाइन अनिवार्यतः कराए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया एवं समस्त स्थानीय जनों से भी इसका पालन सुनिश्चित कराने की विनम्र अपील की।