Translate

मंगलवार, 31 मार्च 2020

नवरात्रि के सातवें दिन....सुबह कुएं पर नहाने गई बेटी का फिसला पैर...डूबकर मौत।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। जिले के नोहटा थानांतर्गत बनवार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मनगुवां निवासी कुएं पर नहाने के लिये गयी एक 12 वर्षीय बालिका की कुएं में गिर जाने से मौत हो गयी।
 घटना की सूचना मृत बालिका के परिजनों द्वारा बनवार पुलिस को दी गई जिसकी सूचना पाते ही बनवार चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा शव को कुएं से निकाल कर पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम करते हुये शव को पोस्टमार्टम हेतु सीएचसी जबेरा रवाना किया।

●  पैर फिसलने से कुएं में गिरी लड़की।

 घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मनगुवां निवासी रेखा पिता शारदा अहिरवार उम्र 12 वर्ष मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे नहाने के लिये गांव में ही शासकीय स्कूल से करीब 50 फीट दूर कुदुवा अहिरवार निवासी मनगुवां के खेत में बने कुएं में गयी थी. नहाते वक्त अचानक बालिका का पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी, जिससे कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गयी।
उक्त घटना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम करते हुये घटना से संबंधित जांच कार्यवाही शुरू कर दी गई है।