Translate

गुरुवार, 26 मार्च 2020

अन्य राज्यों में फंसे बिहार वासियों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर...कॉल करने पर मिलेगी सहायता।



राजीव रंजन कुमार।
एजेंसी बिहार। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है जहां इस वजह से बाहर काम करने वाले बिहार के लोग भी फंस गए हैं और वे अपने घर वापस आने में  बिल्कुलअसमर्थ हैं।वहीं बिहार सरकार ने राज्य के बाहर फंसे अपने लोगों की मदद सहायता के लिए अधिकारियों की एक टीम भी बनाई है जहां यह टीम दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के लोगों के रहने-खाने की व्यवस्था देखेगी और करेंगी।

●  इन नंबरों पर कॉल कर आप पा सकते हैं सहायता।

981831252 9773711261 पर कॉल कर लोग सहायता मांग सकते हैं जहां इसके बाद यह टीम आपकी मदद की व्यवस्था व सहायता करेगी और  इसके अलावा 9431019731, 7631499034, 9973904546 इन तीन नंबरों पर भी कॉल करने पर भी बिहार सरकार भी आपकी मदद के लिए भी आगे आएगी।