//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। दिल्ली,आगरा,पंजाब,हरयाणा के अलावा अन्य प्रान्तों से पलायन कर अपने गांवों की तरफ लौट कर आ रहे कामगार एवं मजदूरों को सीधे प्रशानिक अमले के द्वारा नगर घुवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेजाकर उनका पहले बारी बारी से स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसी मौके पर नगर के पत्रकारगणों के द्वारा इन मजदूरों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है।साथ ही नगर परिषद घुवारा के द्वारा इन लोगों के लिए पेयजल एवं भोजन की व्यवस्था की गई है।इन पूरी गतिविधियों को प्रशासनिक अमले में प्रमुखता से डिप्टी कलेक्टर छतरपुर विनय दुवेदी,नायाब तहसीलदार विजयकांत त्रिपाठी,सीएमओ मिथलेश गोस्वामी,भगवां पुलिस थाना प्रभारी कैलाश बाबू आर्य,घुवारा उपथाना प्रभारी वीरेंद्र परस्ते,एवं समस्त पुलिस बल,एनआरएस के सदस्य,गल्ला व्यापारी एवं समाजसेवी दीपू जैन,पत्रकार बन्धुओ,के अलावा स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मौके पर मौजूद रहे।
