Translate

रविवार, 29 मार्च 2020

बक्सवाहा में लॉक डाउन का उल्लंघन...DM ने की लोगों से अपील...जानिए पूरी खबर।



//रुपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)।  तेजी से फैल रही कोरोना महामारी के खिलाफ सरकार अपने स्तर से विभिन्न उपाय कर रही है, तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संपूर्ण देश में लॉक डाउन लागू किया गया है एवं इसके अतिरिक्त राज्य सरकारें भी सख्त दिखाई दे रही हैं अतः राज्य सरकारों ने भी तत्काल प्रभाव से जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए है।
 जिस क्रम में छतरपुर जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने संपूर्ण छतरपुर जिले में लॉक डाउन एवं धारा 144 लागू किया है अतः जिसके नियम भी निर्धारित किए गए हैं। 
गौरतलब है कि कोरोना महामारी से निपटने का अभी तक कारगर एवं सफल उपचार सामने नहीं आया है अतः स्वास्थ्य विभाग की माने तो सोशल डिस्टेंस एवं बचाव ही सावधानी है जिस के मापदंडों को देखते हुए छतरपुर जिले में सोशल डिस्टेंस का भी उद्देश्य अपनाया गया है, लेकिन जिले के बक्सवाहा में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा इसका पालन न करने का भी मामला सामने आया है।
●  नियम तोड़ रहे हैं लोग।

बक्सवाहा में भी जरूरती सामान खरीदने के लिए बाजार खुलने का समय सुबह 8:00 से 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है लेकिन इस समय में लोगों की इतनी भीड़ जुट जाती है की सोशल डिस्टेंस एवं लोक डाउन के नियमों को अक्सर ताक पर रख दिया जाता है।
●  मजबूरियों के मारे नही टिक पा रहे है नियम।

लोक डाउन के चलते दुकानें बंद हैं जो सिर्फ सीमित समय के लिए खुलती हैं ,और सीमित समय में सामान लेने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो जाती है जिससे सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पाता है तो वही लोगों की कुछ मजबूरियां भी सामने आती हैं जिसमें लोगों को पानी जैसी समस्याओं के लिए तो घर से बाहर निकलना ही पड़ता है तो वहीं इसके अलावा किसी समय बिजली कटौती भी लोगों को घर में रहने के लिए प्रभावित कर देती है।
●  कारगर नही हो सकी गोले बनाने की कवायद।

सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करने के लिए बक्सवाहा नगर परिषद के द्वारा जरूरती दुकानों के सामने गोली भी बनाए गए थे जिससे लोग निर्धारित गोलों में खड़े होकर आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें लेकिन यह कारगर साबित नहीं हो सके अतः लोग इसका पालन करते हुए भी नहीं दिखाई दिए है।
●  एक नजर प्रशासनिक व्यवस्था पर।

कोरोना महामारी से निपटने के लिए सभी सक्रिय रूप से भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज से बात करते हुए छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके द्वारा के द्वारा बक्सवाहा में व्यवस्था संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर राहुल सिरजारिया को भी नियुक्त किया गया है, तो वहीं थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी, तहसीलदार करन सिंह कौरव एवं नगर परिषद  अमला सहित अन्य स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी कमान संभाले हुए हैं तो इसके अलावा लोगों से यह अपील भी करते हैं कि ऐसी स्थितियों में आप घर से बाहर ना निकले और नियमों का पालन करें।
●  कलेक्टर ने की लोगों से अपील।

जिला अधिकारी शीलेन्द्र सिंह के द्वारा बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ से बात में बताया गया की लोगों को आवश्यक है कि वह सोशल डिस्टेंस का पालन करें अन्यथा यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है,अतः बचाव ही सुरक्षा है
● बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ की आपसे अपील।

हम यह भली ढंग से जान रहे हैं कि यह महामारी अत्यधिक गंभीर है जिससे निपटना आवश्यक है जिसके लिए कुछ नियम तथा मापदंड भी निर्धारित किए गए हैं जिनका लोगों के लिए आवश्यक रूप से पालन करना चाहिए क्योंकि हम यह भी जानते है कि बचाव ही सावधानी है अतः बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ परिवार आपसे यह अपील करता है कि नियमों का पालन करें...सावधानी बरतें तथा अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें।