//रुपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए प्रशासन अपनी सख्ती बनाये हुए,जिसके चलते 21 दिन के लॉक डाउन के साथ ही जिले में भी धारा 144 प्रभावी रूप से लागू है तो वही पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ के निर्देशन में पुलिस भी जिले में अपनी कमान संभाले हुए हैं।
● अब सिर्फ एक दिन छोड़ एक दिन ही खुलेगी दुकाने।
प्रदेश के इंदौर,ग्वालियर, उज्जैन जबलपुर जैसे शहरों से कोरोना पीड़ितों के मामले सामने आने के बाद छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने बुधवार के एक और आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक अब छतरपुर जिले में जरूरती समान की दुकानें एक दिन छोड़ एक दिन ही खोली जाएगी हालांकि मेडिकल स्टोर पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नही लगाया गया है गौरतलब है कि जिले में विगत दिनों से लॉक डाउन के नियमों को देखते हुए दुकाने खुलने का समय सुबह 08 बजे से12 बजे तक ही निर्धारित किया गया है अतः जिसमें अब यह बदलाव किया गया है।
● बक्सवाहा में प्रशासन की मुस्तेदी से अब लॉक डाउन को समझ रहे लोग।
जिले के बक्सवाहा से शनिवार, रविवार के दिन लोगो के लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया था तो वही लगाए जाने वाले हाट बाजार में सोशल डिस्टेंस की भी कमी सामने आई थी जिसको लेकर जब
बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ ने छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह से बात की तो उनके द्वारा लोगों की जागरूकता एवं महामारी की गंभीरता को समझने की बात कही गई थी।
तो वहीं कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के द्वारा बक्सवाहा में डिप्टी कलेक्टर राहुल सिजाड़िया को तैनात किया गया है जिन्होंने दूसरे दिन ही बाजार में जाकर दुकानदारों से अपील की तो वही लोगों से भी नियमों का पालन एवं सोशल डिस्टेंस बनाये रखने की अपील की, अतः जिस दौरान तहसीलदार करन सिंह कौरव, सीएमओ लखन लाल पाठक ,थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी की भी मौजूदगी रही।