Translate

बुधवार, 1 अप्रैल 2020

राशन की नहीं है कमी...कलेक्टर बोले "कोई भी ज़रूरतमंद ना हो परेशान।"



●  कोरोना से जुड़ी कोई भी शिकायत पर इस वाट्सएप नम्बर 75879 86606 पर भेज सकेंगे।

//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। कलेक्टर तरूण राठी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिस किसी को भी कोरोना से जुड़ी कोई भी शिकायत प्राप्त होती है, तो वह ज़िले के नियंत्रण कक्ष वाट्सएप नम्बर 75879 86606 पर शिकायत भेज सकेंगे। उन्होंने कहा है, किसी भी शिकायत को अपने तक ना रखे, उसको आगे भेजे ताकि आगामी कार्यवाही हो सके। आवश्यकतानुसार की गयी कार्यवाही भी उसी वाट्सएप नम्बर से पूंछी जा सकेगी, एक  बड़ी टीम इस कार्य में लगी हुई है।
उन्होंने कहा है किसी भी एसडीएम को वितरण हेतु अगर राशन पैकेट की ज़रूरत पड़े तो वह ट्रेज़री अधिकारी या मुख्य कार्यपालन यंत्री आरईएस से सम्पर्क करें। राशन की कमी नहीं है, परंतु कहीं भी कोई ज़रूरतमंद परेशान ना हो।