//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। नगर में समाजसेवी एवं पूर्व सोसायटी अध्यक्ष निर्मल जैन बारौ ने दूरदराज से आ रहे लोगों के लिए अपने घरो तक जाने के लिए वाहनों मे डीजल डलवाया है l जिससे लोग अपने गंतव्य स्थान और अपने घरों तक सुरक्षित पहुंच सके। विश्व में कोरोना वायरस महामारी से जनमानस सदमे में हैं l कोरोना वायरस से बचाने मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण निर्मल जैन द्वारा अपने समर्थकों बाबू लाल जी पनवारी,सनत जैन जी कुटोरा के साथ किया जा रहा है l राहगीरों और मुसाफिरों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए उनके द्वारा नास्ता एवं फल उपलब्ध कराये जा रहे है l समाजसेवी निर्मल जैन गरीबों के बीच जाकर लोगों को बता रहे हैं कि अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित किये गए 21 दिन के लॉक डाउन का भी सख्ती से पालन करें। उन्होंने जनता को समझाईस दी कि कोरोना वायरस संक्रमण एक गंभीर समस्या है। 21 दिनों के लॉक डाउन का समय गरीब परिवारों के लिए बहुत विपरीत हो सकता है, इस समय मे गरीब परिवारों के सामने खाने पीने का संकट निर्मित ना हो इसलिए व्यक्तिगत पूंजी से जरूरतमंदों को दवाइयां और खाद सामग्री पहुंचा रहे है l सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों से भी आगे आकर इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद करने की अपील की है, साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया है कि आपका निर्मल जैन बारौ इस लड़ाई में अपनी जनता के साथ खड़ा हैं। गरीबों को घबराने की कोई जरूरत नही है, क्षेत्र में जीवन उपयोगी सामग्री की कोई कमी नही है लेकिन हमें फिर भी सुरक्षा संबंधी सारे नियमों का पालन करना है