Translate

बुधवार, 1 अप्रैल 2020

छतरपुर। एक दिन छोड़कर खुलेंगी फल,सब्जी,किराना दुकानें...मेडिकल स्टोर पर लागू नहीं आदेश।




नेटवर्क छतरपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने छतरपुर जिले के निवासियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उद्देश्य से पूर्व से प्रभावशील दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 अंतर्गत लागू प्रतिबंध को बढ़ाते हुए फल, सब्जी और किराना की दुकानें एक दिवस के अंतराल पर खोलने के निर्देश जारी किए हैं, जबकि दवा की दुकानें प्रतिदिन खुलेंगी।
  किराना, फल और सब्जी की दुकानें 02, 04, 06, 08, 10, 12 और 14 अपै्रल को पूर्णतः बंद रहेंगी, जबकि 03, 05, 07, 09, 11 और 13 अपै्रल को पहले की भांति सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। दुकानें बंद रहने के दौरान दूध विक्रेता सुबह 7 से 10 बजे तक दूध सप्लाई कर सकेंगे।

शीलेन्द्र सिंह (कलेक्टर छतरपुर)