बक्सवाहा(छतरपुर)। वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रह कार काफी तेजी से चल रहा है तेंदूपत्ता संग्रहण से जंगल में रहने वालों को आर्थिक रहत मिल रही है स्थानीय बन परिक्षेत्र में 15 अप्रैल से तेंदूपत्ता तुढ़ाई का कार सुचारू रूप से चल रहा है आगामी समय तक यह कार्य चलता रहेगा विभाग की माने तो 1 सप्ताह में लक्ष्य आसानी से पूरा किया जा सकेगा उप वन मंडल अधिकारी केबी गुप्ता के निर्देशन पर वन परिक्षेत्र अधिकारी एसके सचान द्वारा क्षेत्र में तेंदूपत्ता की तोड़ाई व संग्रहण किया जा रहा है बन परिक्षेत्र बक्सवाहा के अंतर्गत कुल छह तेंदूपत्ता समितियां हैं जिनका लक्ष्य 4300 मानक बोरा है जिसमें अभी तक समिति केरो में 948 मानक बोरा बक्सवाहा में 548. 870 मानक बोरा किशनपुरा में 430. 400 मानक बोरा जुझारपुरा में 141. 390 मानक बोरा मडदेवरा में 90.400 मानक बोरा एवं निवार41. 500 मानक बोरा का संग्रहण हो चुका है पिछले वर्ष 25 सौ परिवारों ने तेंदूपत्ता संग्रहण किया था इस वर्ष लगभग 9340 मजदूर तेंदू पत्ता तोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
वन परिक्षेत्र अधिकारी एसके सचान ने बताया कि सोमवार से सभी तेंदूपत्ता समितियों का भुगतान किया जाएगा शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष ₹25 सौ रुपए प्रति मानक बोरा के हिसाब से खरीदी की जा रही है संग्राहकों को नगद भुगतान के निर्देश मिले हैं विभागीय अमला द्वारा तेंदूपत्ता फडो की सतत निगरानी की जा रही है खराब पत्तों की गड्डी मिलने पर संग्रह को हिदायत देकर सुधार कराया जा रहा है।
कोरोनावायरस जैसी गंभीर बीमारी को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार मार्क्स लगा कर आना हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करना एवं चुने के गोले में सामाजिक दूरी में फडो पर खड़े होने का पालन कराया जा रहा है
