Translate

शनिवार, 23 मई 2020

बुंदेलखंड क्षेत्र के 5 जिलों के लाखों छात्रों को राहत मिलेगी : अक्षय दुबे



●  एनएसयूआई ने महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय और उससे सम्बध्दता प्राप्त महाविद्यालयों की परीक्षा शुल्क की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग ,कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन।


नेटवर्क सागर। सागर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश सचिव अक्षय दुबे ने मेल के माध्यम से आर्ट एंड कॉमर्स महाविद्यालय के प्राचार्य जी एस रोहित के माध्यम से छतरपुर विश्वविद्यालय कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा शुल्क की अंतिम तारीख बढाने की मांग की है  एनएसयूआई प्रदेश सचिव अक्षय दुबे ने कहा कि छत्रसाल विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई थी  लॉक डाउन के चलते बहुत से छात्र परीक्षा शुल्क भरने से वंचित रह गये हैं अतः विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन भरने की पुनः तिथि बिना किसी अन्य शुल्क के साथ आगे बढाई जाये
गौरमतलब है कि टोटल लाकडाऊन के चलते छत्रसाल विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुल्क भरने का फ़रमान जारी किया था जिसका NSUI ने पुरजोर विरोध किया और राज्यपाल को पत्र लिखकर परीक्षा तिथि बढ़ाने और फ़ीस माफ़ की मांग भी की गयी थी जिसके चलते छत्रसाल विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुल्क की अंतिम तिथि आगे बढा कर 23 मई कर दी गयी लेकिन लाॅकडाउन के चलते नेट कैफे बद है  आवक जावक और परिवहन सुविधाएं बंद है जिसके चलते अभी भी बहुत सारे छात्र छात्राओं फ़ीस भरने से वंचित रह गये हैं जो कि छात्र हित में नहीं है NSUI द्वारा पुनः मांग की गयी कि परीक्षा शुल्क की अंतिम तिथि बिना किसी अन्य शुल्क के साथ आगे बढाई जाये जिससे कोई भी छात्र  परीक्षा से वंचित ना रह सके । अक्षय दुबे ने कहा महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय के सम्बध्दता प्राप्त बुंदेलखंड क्षेत्र के 5 जिलों के महाविद्यालय जुड़े हुए हैं  लाखों छात्र वंचित हैं तिथि आगे बढ़ाने से लाखों छात्रों को लाभ मिलेगा छात्र हित में देखते हुए अंतिम तिथि  बढ़ाई जाए मांग समर्थन करने वालो में जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश भट्ट, आर्ट एण्ड कॉमर्स काॅलेज अध्यक्ष अक्षय सक्सेना, मकरोनिया कालेज अध्यक्ष मनीष ठाकुर, अर्दश वैद, गौरव दुबे धर्मेंद्र दुबे संदीप अहिरवार योगेश अठिया आदि ने समर्थन किया