Translate

शनिवार, 23 मई 2020

पन्ना। शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न...मुस्लिम धर्मावलंबियों से लाकडाउन व धारा 144 के कारण घर मे ही ईद मनाने की अपील।



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते घोषित लाकडाउन के बीच पड़ने वाले मुस्लिम सम्प्रदाय के सबसे बड़े त्यौहार ईद के मद्देनजर  देवेन्द्रनगर थाना परिसर में नगर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा शांति समिति की मीटिंग रखी गई। जिसमें नगर के समस्त गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही। कस्बे के समस्त धर्म के लोगों ने अपनी बात रखी। ईद के सम्बंध में मुस्लिम धर्म के लोगों ने अपनी बातें रखी। इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा समस्त मुस्लिम धर्मावलंबियों से लाकडाउन व धारा 144 के कारण घर मे ही ईद की नमाज पढ़ने की अपील की है। कहा कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा किये गए लाकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करें। ईदुल फितर की नमाज अपने घरों में ही पढ़े और शासन प्रशासन का सहयोग करें । साथ ही प्रशासन द्वारा दिये गए निर्देश का भी पालन करें एवं सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखें तथा आवश्यक कार्यवश ही मुंह को गमछा या मास्क से ढंककर घर से बाहर निकलें। वहीं बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने कस्बे के समस्त दुकानदारों को बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ही आप अपनी दुकान खोल सकते हैं। उसके पश्चात शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक टोटल लाकडाउन की स्थिति रहेगी इसलिये कोई भी अपने घरों से बिल्कुल भी बाहर न निकलें। मीटिंग के दौरान बीएमओ डाक्टर अभिषेक जैन ने कोरोना से बचने के उपाय बताए गए।शांति समिति की बैठक में दिव्या जैन तहसीलदार,शिव दयाल बागरी विधायक,डॉ अभिषेक जैन बीएमओ,डॉ सुरेन्द्र पिम्पिले,हरदेव सिंह,बबलू नायक,ललित गुप्ता,आर के बागरी,उमेश शर्मा,सन्तोष जैन,बसंत अग्रवाल,मिथलेश गुप्ता,कमलेश जैन,रामेश्वर गुप्ता,रमेश अग्रवाल,राम प्रसाद विश्वकर्मा,अजित जैन,इमरान खान सदर,शफी सौदागर,अरविंद सिंह परमार,निक्की जायसवाल,सोनू मोहम्मद,अरुण बागरी,एजाज खान,सुड्डू गुप्ता,हेमेंद्र खरे सहित पत्रकारबन्धु अन्य लोग उपस्थित रहे।