//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना मयंक अवस्थी द्वारा लाकडाउन दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा किए जा रहे अनैतिक कार्यों की रोकथाम हेत सतत निर्देश दिए गए हैं जिस दौरान दिनांक 25 मई को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की ककरहटी तरफ से बिना नंबर की मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्ति एक पीले रंग की थैली में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री हेतु गुनौर की ओर लेकर आ रहे हैं।
मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर पुलिस अधीक्षक पन्ना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी गुनौर के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी गुनौर उदित मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसके द्वारा गुनौर ककरहटी मार्ग शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा आवास कॉलोनी पडेरी गुनौर के पास एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिले जिन्हें तत्परता से पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद यासीन व मोहम्मद आरिफ निवासी ककरहटी का होना बताया जिनके कब्जे से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल व 4 किलो 900 ग्राम सूखा मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती ₹90000 अवैध रूप से लिए पाए जाने पर मौके पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई बाद दो नफर आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना में असल नंबर पर अपराध 163/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है। उक्त आरोपियों की कार्यवाही में एएसआई सुशील तिर्की,प्रधान आरक्षक राघव प्रसाद पांडे,आरक्षक अनिकेत,अशोक सिंह,रोहित मिश्रा,शैलेंद्र बागरी एवं चालक बृजेश का विशेष योगदान रहा।पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त टीम को पुरस्कृत किया जावेगा।
