Translate

शनिवार, 16 मई 2020

भोपाल। लॉकडाउन में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिताएँ हुई शुरू।


नेटवर्क भोपाल। एमपी मायगव के पोर्टल https://mp.mygov.in/ के जरिये स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिये विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई हैं। विद्यार्थी इनमें 19 मई तक ऑनलाइन भाग ले सकते हैं।
एमपी मायगव पर 6वीं से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिये घरेलू स्वच्छता पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई है। विद्यार्थी अपनी पेंटिंग को नाम, कक्षा और ई-मेल के साथ एमपी मायगव के  पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। पोर्टल पर कक्षा 9वीं से 11वीं के विद्यार्थियों के लिये घर की सजावट के लिए कला एवं कौशल प्रतियोगिता रखी गई है। विद्यार्थी अपनी रचनात्मक कला की एक फोटो के साथ नाम, कक्षा और ई-मेल अंकित कर अपनी प्रविष्टियाँ https://mp.mygov.in/पर भेज सकते है।
एमपी मायगव पोर्टल पर कॉलेज विद्यार्थियों के लिये अपने पसंदीदा नायकों से प्रेरणा लेने के लिये प्रतियोगिता आयोजित की गई है। महापुरुषों के जीवन की कहानी, किसी नेता, रोल मॉडल, नायक से जो भी प्रेरणादायक और सकारात्मक सीखा हो, विद्यार्थी इसे अपने नाम, कक्षा और ई-मेल के साथ 100 शब्दों में लिखकर पोर्टल पर साझा कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिये https://mp.mygov.in/  पोर्टल पर सम्पर्क किय जा सकता है। लॉकडाउन के बाद विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की जायेगी और उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।