//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। तीसरा लाकडाउन समाप्त होने से पहले एक बार फिर पन्ना जिला में कोरोना मरीज ने दस्तक दे दी है। प्राप्त जानकारी के आधार पर पन्ना के घाट सिमरिया के एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जो कि दिल्ली से आना बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि अजयगढ़ तहसील के एक व्यक्ति 2 मई को पॉजिटिव आया था उसकी जांच की गई थी और जिला अस्पताल के कोविड वार्ड मे भर्ती कार्य गया था। उसकी रोज जांच की गई।
डॉ एल के तिवारी
अच्छा भोजन ,दवाई,टीवी आदि उपलब्ध कराया गया था।12 दिन पश्चात नियमानुसार आखरी सेम्पल लिया गया जिसमें हर्ष का विषय है कि उसकी जांच रिपोर्ट आज नेगेटिव आयी है। व्यक्ति पुर्णतः स्वस्थ है अतः आज उन्हें अपने घर भेजा जा रहा है। वहा ये होम आइसोलेशन मे रहेंगे। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एल के तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि वहीं एक अन्य केस आज पॉजिटिव पाया गया है । उसके कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग का काम चल रहा है व्यक्ति आइसोलेशन सेंटर मे है और पब्लिक जोन मे ज्यादा नही रहा है।अतः घबराने की जरूरत नही है। व्यक्ति से विस्तृत जानकारी लेकर कल और जानकारी अवगत कराई जावेगी।
