नेटवर्क सागर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश सचिव अक्षय दुबे ने शनिवार 23 मई को महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा था जिसमें मुख्य मांग परीक्षा शुल्क की अंतिम तारीख बढ़ाने और बिना किसी अन्य शुल्क के साथ यह मांग की थी।
संगठन के प्रदेश सचिव अक्षय दुबे ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने एनएसयूआई के ज्ञापन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए विश्वविद्यालय से सम्बध्दता प्राप्त बुंदेलखंड क्षेत्र के सागर दमोह टीकमगढ़ छतरपुर पन्ना जिले के महाविद्यालयों की परीक्षा तिथि की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 मई 2020 कर दिया गया है बिना किसी अन्य शुल्क के साथ छात्र परीक्षा शुल्क भर सकेंगे जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश भट्ट और अक्षय सक्सेना ने कहा हजारों वंचित छात्रों को राहत मिलेगी कॉलेज अध्यक्ष मनीष ठाकुर उपाध्यक्ष आदर्श वैद्य सभी छात्रों को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचित कर रहे हैं । विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र हित को देखते हुए इस फैसले का एनएसयूआई स्वागत करती है